logo

पाकिस्तान का ईरान पर एयर स्ट्राइक, 8 के मारे जाने की खबर; दोनों देशों में तनाव बढ़ने के संकेत  

pakistan.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पाकिस्तान (Pakistan) के लड़ाकु विमानों ने आज ईरान (Iran) पर एयर स्ट्राइक (Air Strike) किया। इस हमले में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान हमला ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान राज्य के आतंकी ठिकानों पर किया गया है। ये दोनों देशों का सीमावर्ती इलाका है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि इसमें आठ आतंकी मारे गये हैं। हालांकि ईरान की ओऱ से इस बाबत कुछ नहीं कहा गया है। इस बात की पुष्टि अब तक नहीं हो पायी है कि मारे गये लोग आतंकी गुट के थे या आम नागरिक। बहरहाल, इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

ऐसे हुई विवाद की शुरुआत

पिछले दिनों ईरान के लड़ाकु विमानों ने मिसाइल और ड्रोन से पाकिस्तान के कुछ सीमावर्ती इलाकों में हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुला लिया। साथ ही दोनों देशों की बीच होने वाली एक उच्च स्तरीय कुटनीतिक यात्रा को भी रद्द कर दिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने ईरान पर हवाई हमले किये। बता दें कि विवाद शुरू होने से पहले ईरान ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत पर हमला किया था। हालांकि इस हमले में किसी की मौत नहीं हुई। लेकिन जानकारों का कयास था कि इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने की हमले की तस्दीक

ईरान पर पाकिस्तानी हमले की तस्दीक करते हुए पाक विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को अहले सुबह ईरान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले किये गये। इसमें कम से कम 8 लोग मारे गये हैं। कहा कि ईरान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किये गये। पाकिस्तानी फौज का इरादा किसी सिविलियन को नुकसान पहुंचाने का नहीं था। अधिकारी ने बताया कि हमले में कई आकंतवादियों को मार गिराय है। लेकिन सही संख्या बताने से उन्होंने इनकार किया। वहीं एक अन्य न्यूज एजेंसी के मुताबिक हमले में तीन बच्चे, चार महिला और एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।